कोईलवर: सूर्योपासना के महापर्व छठ का दूसरा दिन खरना सम्पन्न
लोक आस्था और सूर्योपासना के महापर्व छठ के चार दिवसीय अनुष्ठान के दूसरे दिन बुधवार को कोईलवर में व्रतियों ने दिनभर उपवास रखकर शाम को 'खरना' किया। व्रतधारियों ने सूर्यास्त के बाद गुड़ और दूध की बनी खीर तथा रोटी बनाकर प्रसाद स्वरूप भगवान भास्कर की पूजा की और उन्हें भोग लगाया।