कानखुदिया गांव में 3 डिसमिल जमीन को लेकर हिंसक झड़प, आधा दर्जन घायल।जलालगढ़ थानाक्षेत्र के दनसार पंचायत अंतर्गत कनखुदिया गांव वार्ड संख्या 03 में गुरुवार दिन के 1 बजे 3 डिसमिल जमीन के विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। जमीन पर घर बनाने को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। मारपीट की घटना में आधा दर्जन लोग घायल हो गए।