फरीदाबाद: दीपावली पर जिले में पटाखों से झुलसे कई लोग, चार-पांच दिल्ली रेफर
दीपावली की रात फरीदाबाद में खुशी के साथ-साथ कई घरों में चिंता भी लेकर आई। शहर में आतिशबाजी के दौरान लगभग 20 लोग झुलस गए, जिनमें से कुछ को गंभीर हालत में दिल्ली के अस्पतालों में रेफर किया गया। फरीदाबाद के सिविल अस्पताल में लाए गए मरीजों में से 4-5 गंभीर रूप से झुलसे थे, जिनके शरीर के कई हिस्से जल गए थे। उन्हें बेहतर इलाज के लिए दिल्ली के अस्पतालों में रेफर क