सासाराम: बिशुनपुरा गांव में अनियंत्रित ऑटो और बाइक में हुई टक्कर, एक बाइक पर सवार दो युवक हुए घायल
बिशुनपुरा गांव में अनियंत्रित ऑटो और बाइक में टक्कर हो गई जिसमें एक बाइक पर सवार दो युवा घायल हो गए। दोनों घायल युवक को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया क्या है। चिकित्सा के देखरेख में दोनों युवक का इलाज हो रहा है। दोनों युवक का नाम संजय कुमार एवं बिट्टू पटेल बताया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही दोनों युवक के परिजन मौके पर पहुंच गए हैं।