गरखा: केवानी गांव में कट्टे के बल पर एक घर से लाखों की लूट, बदमाशों ने लोगों को बंधक बनाकर दिया घटना को अंजाम
Garkha, Saran | Mar 20, 2025 गढ़खा थाना क्षेत्र के केवानी गांव में बुधवार की रात करीब 12:30 बजे नकाबपोश अपराधियों ने कट्टे के बल पर एक घर में जमकर लूटपाट की। लगभग 40 मिनट तक लूटपाट के बाद एक लाख नगदी समेत लाखों की संपत्ति लूटपाट कर चलते बने। सूचना मिलने के बाद पुलिस पहुंचकर जांच पड़ताल में जुट गई है।