सरगुजा जिले के उदयपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पुटा जूना पारा में शराब के नशे में धुत घरेलू विवाद को लेकर पति ने अपनी ही पत्नी की हत्या कर दी। प्रार्थी दिल बोधन राम की रिपोर्ट पर उदयपुर पुलिस ने अपराध दर्ज करते हुए आरोपी पति इंजोर साय से पिता भोलू राम 50 वर्ष ग्राम पुटा जूनापारा निवासी को गिरफ्तार करते हुए न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।