हरदोई: बाइक की टक्कर से बुजुर्ग महिला की मौत, पिहानी कोतवाली क्षेत्र के पिहानी-पंडरवा मार्ग पर एक कारखाने के सामने हुआ हादसा
Hardoi, Hardoi | Apr 12, 2026 हरदोई के पिहानी कोतवाली क्षेत्र में बाइक की टक्कर से घायल एक बुजुर्ग महिला की हरदोई के मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।जानकारी के अनुसार,पिहानी कोतवाली क्षेत्र के शिवापुरवा निवासी 64 वर्षीय खेमनी को पिहानी-पंडरवा मार्ग पर एक कारखाने के सामने तेज रफ्तार बाइक सवार युवक ने पीछे से टक्कर मार दी।