झांसी: सीपरी बाजार थाना क्षेत्र निवासी लड़की ने पहले सिम तोड़ा फिर किया सुसाइड, पुलिस जांच में जुटी
Jhansi, Jhansi | Apr 3, 2024 मृतका का नाम कंचन (18) पुत्री पप्पू उर्फ श्याम बिहारी बरार था। वह सीपरी बाजार थाना क्षेत्र के टपरियन स्थित खालसा स्कूल के पास रहती थी। मृतका के पिता ने बताया कि कंचन और उसकी मां कुसुम घरों में झाड़ू-पौंछा का काम करती थी। मंगलवार को वह काम पर गई थी। जबकि पिता कबाड़ के गोदाम पर काम करने गए थे।कंचन काम करके लौटी तो पिता से चाबी लेकर घर चली गई। तभी यह हादसा हुआ।