झांसी: उर्स से झांसी लौट रहे स्कूटी सवार हंसारी के पास हुए सड़क हादसे का शिकार, एक की मौत व दो लोग हुए घायल
Jhansi, Jhansi | Apr 3, 2024 झांसी में नवाबाद थानान्तर्गत चावला कालौनी में रहने वाले करीब 20 वर्षीय आसिफ अपने दोस्त सद्दाम और उसकी बेटी के साथ स्कूटी से ललितपुर में आयोजित उर्स में शामिल होने गया था। जहां से तीनो वापस झांसी लौट रहे थे। झांसी पहुंचने पर प्रेमनगर थानान्तर्गत हंसारी के पास उनकी स्कूटी डिवाइडर से टकरा गई। जिससे तीनों घायल हो गए। उपचार के दौरान आसिफ की मौत हो गयी।