एटा: गंज रोड़ गांव कठोली के समीप तेज़ रफ्तार डीसीएम ने पैदल जा रहे 30 वर्षीय युवक को मारी टक्कर, हालत गंभीर, हायर सेंटर रेफर
Etah, Etah | Apr 15, 2026 एटा थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव कठोली समीप तेज़ रफ्तार डीसीएम ने पैदल दवा लेने जा रहे 30 वर्षीय चंद्रपाल पुत्र रामदास को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने आनन-फानन में घायल को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, जहां से चिकित्सकों ने हालत नाजुक देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया।