गिरिडीह: भारतीय जनता पार्टी गिरिडीह महानगर की हरिचक स्थित जिला कार्यालय में आयोजित की गई मासिक बैठक
भारतीय जनता पार्टी गिरिडीह महानगर की मासिक बैठक हरिचक स्थित जिला कार्यालय में गुरुवार को 12 बजे आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष रंजीत कुमार राय ने की, जबकि संचालन जिला महामंत्री सिकंदर हेम्ब्रम एवं धन्यवाद ज्ञापन जिला उपाध्यक्ष अरुण हाजरा ने किया।