सहारनपुर: सहारनपुर महिला टीम ने गौतम बुद्ध नगर को 59 रन से हराकर चैंपियन वुमेन ट्रॉफी जीती
सोना स्पोर्ट्स क्लब मैदान पर खेले गए चैंपियन वुमेन चैलेंज ट्रॉफी के फाइनल में सहारनपुर महिला टीम ने दमदार अंदाज में खिताब अपने नाम कर लिया। मुकाबले की शुरुआत टॉस से हुई और सहारनपुर ने पहले बल्लेबाजी का फैसला किया।पहली पारी में सहारनपुर की बल्लेबाजों ने शानदार लय दिखाई। भुवी ने 50 रनों की बेहतरीन पारी खेली, वहीं कल्पना 41 रन बनाकर टीम को मजबूती देती रहीं।