मंदसौर: कलेक्टर गर्ग ने उपार्जन केंद्रों पर गर्मी से बचाव की पर्याप्त व्यवस्था के निर्देश दिए
मंदसौर कलेक्टर अदिती गर्ग की अध्यक्षता में साप्ताहिक अंतर विभागीय समीक्षा बैठक सुशासन भवन स्थित सभागार में आयोजित की गई। गेहूं उपार्जन के संबंध में निर्देश देते हुए कहा कि सभी केंद्रों पर उपार्जन की संपूर्ण जानकारी के साथ फ्लेक्स चस्पा करें। भंडार क्षमता की संपूर्ण जानकारी रखें। साथ ही किसानों को केन्द्रों पर कोई भी पेरशानी न हो।