खागा: कटोघन टोल प्लाजा के पास गेहूं के खेत में लगी भीषण आग, 2 बीघा गेहूं की फसल जलकर हुई खाक, किसान ने मुआवजे की मांग की
Khaga, Fatehpur | Apr 10, 2026 फ़तेहपुर जिले के कटोघन टोल प्लाजा के पास गेंहू के खेत मे अचानक आग लग गई। आग लगने के बाद से हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस फोर्स ने दमकल कर्मियों के साथ मिलकर आग को बुझाते हुए राहत की सांस ली। किसानो की माने तो लगभग दो बीघा गेंहू की फसल जलकर खाक हुई है। जिससे किसानों का हाल बेहाल है