डबरा: डबरा ग्राम सर्वा में आगजनी, एक मवेशी की जलने से मौत, दो घायल, मौके पर पहुंचे विधायक
Dabra, Gwalior | May 15, 2026 सर्वा गांव में शॉर्ट सर्किट होने से घर के पास बने मवेशियों के झोपड़े में आग लग गई आग लगने से एक भैंस की मौत हो गई वहीं दो भैंस घायल है विधायक सुरेश राजे मौके पर पहुंचे और उन्होंने डॉक्टरों की टीम बुलाकर घायल भैंसों को इलाज दिलाया