बरवाडीह: दो पीसीसी सड़कों का भूमि पूजन, ग्रामीणों को मिलेगी आवागमन में सुविधा
बरवाडीह प्रखंड के छेचा एवं अहीरपुरवा गांव में करीब 90 लाख रुपये की लागत से बनने वाली दो महत्वपूर्ण पीसीसी सड़क निर्माण योजनाओं का रविवार को विधि-विधान के साथ भूमि पूजन किया गया। कार्यक्रम में स्थानीय विधायक रामचंद्र सिंह एवं जिला परिषद सदस्य संतोषी कुमारी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।