भिंड नगर: मेहगांव में सड़क हादसे में अज्ञात युवक की मौत, पुलिस ने शव की पहचान कर परिजनों को दी सूचना, बस से हुई थी टक्कर
भिंड जिले के मेहगांव थाना क्षेत्र में 31 मार्च की रात एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया। भिंड चौराहे पर पैदल जा रहे एक युवक को तेज रफ्तार बस ने टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और अज्ञात युवक के शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल के डेड हाउस में रखवा दिया। इसके बाद पुलिस युवक की पहचान करने में जुट गई