बैतूल।तकनीकी साधनों से लैस चोरों ने बैतूल में बीती रात एक डंपर चोरी करने का प्रयास किया, लेकिन ड्राइवर की सतर्कता ने उनकी पूरी योजना पर पानी फेर दिया।घटना रविवार तड़के करीब 2 बजे की बताई जा रही है, जब तोफिक खान कंस्ट्रक्शन का खाली डंपर त्रिवेणी फ्यूल पंप के सामने इटारसी रोड पर खड़ा था।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, करीब पांच अज्ञात युवक वहां पहुंचे थे