गोपालगंज: थावे थाना के पास ई-रिक्शा पलटने से वैशाली के तीन श्रद्धालु जख्मी, थावे मंदिर से लौट रहे थे
जिले के थावे थाना क्षेत्र के थावे थाना के समीप एक ई रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में वैशाली के तीन भक्त जो थावे मंदिर में पूजा अर्चना करने के बाद ई रिक्शा में सवार होकर लच्छवार मंदिर में पूजा करने जा रहे थे। इसी बीच यह हादसा हो गया। सभी को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया।