गम्हरिया: गम्हरिया में सघन वाहन चेकिंग, असामाजिक तत्वों में मचा हड़कंप
अपराध पर लगाम और शांति-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गम्हरिया थाना पुलिस ने गुरुवार शाम सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान गम्हरिया, परसाहा और चिकनी फुलकाहा समेत कई स्थानों पर बाइक व चारपहिया वाहनों की जांच की गई। हेलमेट, लाइसेंस और कागजातों की सख्ती से जांच हुई, जिससे असामाजिक तत्वों में हड़कंप मच गया