फूलपुर नगर पंचायत स्थित एक्सिस बैंक के एटीएम बूथ पर मदद के बहाने उचक्कों ने एक व्यक्ति का एटीएम कार्ड बदलकर 20 हजार रुपये निकाल लिए।परासिनपुर निवासी मो. आजम रविवार को करीब पौने 12 बजे एटीएम से पैसा निकालने गए थे। तभी वहां मौजूद तीन युवकों ने मदद के बहाने उनका कार्ड बदल लिया। बाद में मोबाइल पर 20 हजार रुपये निकलने का मैसेज आने पर घटना की जानकारी हुई।