सीतामढ़ी: जिले के गाढ़ा गांव स्थित श्री कृष्णा डेयरी गौशाला परिसर में श्रद्धा और भक्ति के माहौल के बीच श्रीमद भागवत कथा का भव्य आयोजन किया गया। कथा के शुभारंभ के साथ पूरे क्षेत्र में आध्यात्मिक वातावरण बन गया, जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु कथा श्रवण के लिए पहुंचे।