शाहजहांपुर: मिश्रीपुर छात्रावास का डिप्टी कमिश्नर जीएसटी ने किया निरीक्षण, छात्रों के साथ आयोजित की मोटिवेशन कार्यशाला
दरअसल डिप्टी कमिश्नर जीएसटी प्रमोद तोमर मिश्रीपुर स्थित छात्रावास पहुंचे। यहां उन्होंने छात्रावास का निरीक्षण किया और संबंधित को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की निर्माणधीन स्टैचू की कर की स्थिति को देखा और दिशा निर्देश दिए। इसके बाद डिप्टी कमिश्नर जीएसटी ने छात्रावास में पढ़ने वाले छात्रों को किताबें उपलब्ध कराई।