शाहजहांपुर: विद्युत संविदा मजदूर संगठन ने अधीक्षण अभियंता कार्यालय में संविदा कर्मियों की छटनी को लेकर किया धरना प्रदर्शन
दरअसल विद्युत संविदा मजदूर संगठन के बैनर तले जिलेभर के संविदा कर्मचारी अधीक्षण अभियंता कार्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने छटनी के विरोध में एक दिवसीय कार्य बहिष्कार कर धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान संविदा कर्मचारियों ने बताया कि 20% संविदा कर्मियों स्मार्टफोन उपलब्ध नहीं है। संविदा कर्मचारियों ने बकाया वेतन दिलाए जाने की मांग की है।