शाहजहांपुर: गुर्गिया गांव के पास डीसीएम की टक्कर से घायल युवक की इलाज के दौरान हुई मौत, आज हुआ पीएम
दरअसल खुटार थाना क्षेत्र के सियूरा गांव के रहने वाले मुकेश घर बाजार से राशन लेने के लिए निकले थे। इसी दौरान गुर्गिया गांव के पास डीसीएम ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से मुकेश गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। उसके बाद युवक को राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। यहां इलाज के दौरान मुकेश ने दम तोड़ दिया।