गया टाउन सीडी ब्लॉक: गया रेलवे जंक्शन पर आरपीएफ ने 12 बोतल विदेशी शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर जेल भेजा
गया रेलवे जंक्शन के प्लेटफार्म संख्या 1 पर एक व्यक्ति को संदिग्ध अवस्था में देखा गया। RPF इंस्पेक्टर बनारसी यादव ने गुरुवार की दोपहर 1 बजे बताया कि निगरानी के दौरान संदिग्ध अवस्था में बैठे देख पूछताछ की गई।जिसमें खुद का नाम आदिल उर्फ राजा बताया है जो रोहतास का रहने वाला है।वहीं उसके पास रहे 2 पिट्ठू बैग की तलाशी के दौरान 12 बोतल विदेशी शराब को जब्त किया गया।