गिरिडीह: न्यू बरगंडा में सोलर सिस्टम की लीथियम बैट्री में धमाका, आग लगने से अफरा-तफरी; बड़ा हादसा टला।
नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत न्यू बरगंडा मोहल्ले में बुधवार सुबह लगभग साढ़े 9 बजे एक तीन मंजिला आवासीय भवन की छत पर लगे सोलर सिस्टम की लीथियम बैट्री में अचानक जोरदार धमाका हुआ। जिसके बाद आग लग गई और पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।