उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में गैस की किल्लत और बढ़ती महंगाई को लेकर Aam Aadmi Party के कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए आम जनता को राहत देने की मांग उठाई। नेताओं का कहना है कि रसोई गैस की कमी और महंगे दामों से लोगों का बजट बिगड़ गया है।