कन्नौज: चिरैयागंज में व्यक्ति की दुकान में लगी आग, पीड़ित ने जिला अधिकारी से संपूर्ण समाधान दिवस में आर्थिक मदद की गुहार लगाई
कन्नौज के काशीराम कॉलोनी चिरैयागंज निवासी व्यक्ति ने सदर तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में जिलाधिकारी से आर्थिक मदद की गुहार लगाई है पीड़ित का कहना है कि उसकी दुकान थी जिसमें करीब 60 से 70000 रुपए का सामान रखा हुआ था आग लग जाने के कारण सारा सामान जलकर खाक हो गया