मुज़फ्फरनगर: मस्जिद के मौलाना ने दी धमकी, कहा- दरोगा की गर्दन काट दूं, अजान के विवाद में पुलिसवालों से हुई थी धक्का-मुक्की
मदीना मस्जिद के मुअज्जिन मोहम्मद इरफान का वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें वे चौकी इंचार्ज विनोद चौधरी को ‘गर्दन काटने’ की धमकी देते दिख रहे हैं। अजान के लाउडस्पीकर की आवाज पर विवाद के बाद दोनों में धक्का-मुक्की हुई थी। पुलिस ने वीडियो के आधार पर इरफान के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार किया, हालांकि उन्हें जमानत मिल गई। पुलिस पर लगे आरोपों की जांच चल रही है।