बरेली: बरेली में दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक की टक्कर से मजदूर की मौत, राजमिस्त्री जिंदगी की जंग लड़ रहा
बरेली के भुता थाना क्षेत्र में शनिवार शाम दर्दनाक सड़क हादसे ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। राघवपुर गांव के पास तेज रफ्तार ट्रक ने मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में पीलीभीत के बिलसंडा थाना क्षेत्र के हररायपुर मीरपुर निवासी 38 वर्षीय मजदूर सर्वजीत की मौत हो गई, जबकि उसके साथ बाइक पर सवार राजमिस्त्री सुनील गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जा रहा है