केवटी रनवे: रैयाम चीनी मिल के पुनरुद्धार की कवायद तेज, डीएम ने किया स्थल निरीक्षण
विस्तार के लिए अतिरिक्त भूमि अधिग्रहण का प्रस्ताव
जिले की बंद पड़ी रैयाम चीनी मिल को फिर से विकसित करने की दिशा में प्रशासन ने पहल तेज कर दी है। बुधवार को जिलाधिकारी कौशल कुमार ने रैयाम चीनी मिल परिसर का स्थल निरीक्षण कर मिल की वर्तमान स्थिति, उपलब्ध संसाधनों और भविष्य की विकास संभावनाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों को मिल के विकास एवं संभावित विस्तार के लिए आवश्यक निर्देश दिया