सिकंदरा प्रखंड के सबल बीघा गांव में शुक्रवार की सुबह 9 बजे के करीब जमीन विवाद में भतीजे ने अपने ही चाचा को लाठी डंडे से मारपीटकर घायल कर दिया। जिसे इलाज के लिए सिकंदरा अस्पताल लाया गया। जहां से उसे बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया। घायल की पहचान रामरतन चौधरी के रूप में की गई। घायल ने बताया कि जमीन विवाद में उसका भतीजा के द्वारा मारपीट की गई।