पट्टी: जैतापुर गांव के पास ग्रामीणों ने जाल डालकर नहर में घूम रहे घड़ियाल को पकड़ा, बनकर्मियों के हवाले किया
बीते कई दिनों से पट्टी से होकर गुजरी शारदा सहायक नहर खंड 36 में एक घड़ियाल दिखाई दे रहा था। सर्वप्रथम यह घड़ियाल बेसार गांव के पास नहर में दिखाई दिया था। जिसके बाद से यह नहर में धीरे-धीरे भाव की विपरीत दिशा में आगे बढ़ रहा था। रविवार की शाम जैतपुर गांव के पास जब यह नहर में दिखाई दिया तो ग्रामीणों ने जाल डाल दी और पड़कर कर घड़ियाल को बाहर निकाल लिया।