दुमका जिला के गोपीकांदर थाना की पुलिस ने मारपीट के एक आरोपी को गोड्डा जिला के महगामा से गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के पश्चात उसे आज गुरुवार को दोपहर 3 बजे के करीब दुमका कोर्ट में पेश किया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। जेल भेजे गए आरोपी का नाम दीपनारायण महतो उर्फ बादल है। इस मामले के एक आरोपी को पहले ही जेल भेजा जा चुका है।