नरसिंहपुर: धार्मिक आयोजन में डीजे के शोर से पूर्व पार्षद की मौत, वीडियो वायरल होने पर प्रशासन बना धृतराष्ट्र
क्या जिले के प्रशासनिक अधिकारी मुख्यमंत्री के आदेशों से ऊपर हैं? क्या नरसिंहपुर में नियम-कायदे सिर्फ कागजों तक सीमित हैं? ये सवाल इसलिए उठ रहे हैं क्योंकि शहर में हाई डेंसिटी डीजे के कानफोड़ू शोर ने एक पूर्व पार्षद की जान ले ली है। धार्मिक आयोजन के नाम पर बज रहे अनियंत्रित डीजे पर प्रशासन की कोई लगाम नहीं है जिसके दुष्परिणाम सामने आ रहे हैं