रामपुर: सिविल लाइन क्षेत्र में ब्राह्मण समाज ने किया भव्य बाइक रैली का आयोजन
Rampur, Rampur | Apr 19, 2026 रामपुर में श्री परशुराम जन्मोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। शनिवार को सुबह 11 बजे रामलीला मैदान से नगर क्षेत्र में ब्राह्मण समाज द्वारा निकाली गई भव्य बाइक रैली। समाज के सैकड़ों युवाओं ने हाथों में ध्वज लेकर नगर भ्रमण किया और 'जय परशुराम' के नारों से वातावरण गुंजायमान कर दिया। इस आयोजन का उद्देश्य समाज में एकता और संस्कृति के प्रति जागरूकता फैलाना रहा।