पूर्णिया शहर के माधोपाड़ा में करंट लगने से जेसीबी चालक की मौत, परिजनों में पसरा मातम
Purnea East, Purnia | May 12, 2026
पूर्णिया शहर के माधोपाड़ा में जेसीबी चालक की करंट लगने से मौत हो गयी. घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. मृतक की पहचान क़सबा थानाक्षेत्र के पनखोखि मसान के निवासी महेश्वरी यादव के 25 वर्षीय पुत्र शुभमं यादव के रूप में हुई है. मृतक माधोपाड़ा में जेसीबी के माध्यम से कार्य कर रहा था इस दौरान चपेट में आ गया. पुलिस जांच में जुट गई