सूरजपुर: ग्राम पचिरा में बाल विवाह मुक्त अभियान के तहत जागरूकता रैली का आयोजन किया गया
सूरजपुर विकासखंड के ग्राम पंचायत पचिरा में बाल विवाह मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान के तहत जागरूकता रैली का सफल आयोजन किया गया। कलेक्टर एस. जयवर्धन के निर्देशन एवं महिला एवं बाल विकास विभाग के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, यूनिसेफ और एग्रीकॉन फाउंडेशन की टीम ने सक्रिय भागीदारी निभाई।