नगर नौसा: प्रखंड क्षेत्र में गेहूं की फसल में आग लगने से किसानों को भारी नुकसान
प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों में गेहूं की तैयार फसल में अचानक आग लगने की घटनाओं से किसानों में हड़कंप मच गया। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और कई बीघा में लगी गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। स्थानीय लोगों के अनुसार आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है, हालांकि तेज हवा के कारण आग तेजी से फैलती चली गई।