मिल्कीपुर के ग्राम पंचायत कुरावन में गंभीर मामला बुधवार को प्रकाश में आया है। शाम करीब चार बजे से ग्राम प्रधान का वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो में ग्राम प्रधान मातादीन आरोप लगा रहे कि ग्राम पंचायत अधिकारी फर्जी हस्ताक्षर और मुहर लगाकर खाते से एक लाख 9 हजार 625 रुपए निकाल लिए। प्रधान का कहना है कि इस संबंध में उन्होंने अधिकारियों को शिकायती पत्र दिया है।