चौथम: डीएम ने लिया चौथम में आयोजित सहयोग शिविर का लिया जायजा, अधिकारियों और कर्मियों को दिए आवश्यक निर्देश
चौथम प्रखंड मुख्यालय स्थित आईटी भवन परिसर में आयोजित तीन दिवसीय जन सहयोग शिविर का बुधवार को जिलाधिकारी नवीन कुमार, उप विकास आयुक्त श्वेता भारती एवं अनुमंडल पदाधिकारी धनंजय कुमार ने निरीक्षण किया। जिलाधिकारी के पहुंचते ही राष्ट्रीय गान के साथ उनका स्वागत किया गया। मौके पर जिलाधिकारी नवीन कुमार ने कहा कि सरकार आम लोगों की सहायता और सहयोग के लिए प्रतिबद्ध है।