कुडू: कुडू प्रखंड के विश्रामगढ़ में धूमधाम से मनाया गया प्रकृति पर्व, गीत-संगीत से गूंजा अखड़ा
कुडू प्रखंड क्षेत्र के विश्रामगढ़ गांव में शुक्रवार दोपहर लगभग 2 बजे प्रकृति पर्व सरहुल हर्षोल्लास, आस्था और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मनाया गया। इस अवसर पर गांव के पाहन संजय मुंडा एवं पुजार तड़कन उरांव ने झखरा स्थल पर विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर ग्राम देवताओं और प्रकृति के प्रति श्रद्धा अर्पित की।