हरदा: शहर के सुदामा नगर में 3 साल बाद भी नहीं पहुंचा पानी, लोगों ने नगर पालिका पर लगाया लापरवाही का आरोप
Harda, Harda | May 17, 2026 हरदा नगर पालिका की पेयजल व्यवस्था को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। सुदामा नगर क्षेत्र में करीब तीन साल पहले पाइपलाइन योजना का भूमिपूजन बड़े स्तर पर किया गया था, लेकिन आज तक क्षेत्रवासियों को नियमित पानी नहीं मिल पाया है। गर्मी के बीच लोग अब भी पानी के लिए परेशान हैं।