कर्वी: ई-रिक्शा पकड़े जाने पर व्यक्ति की आत्महत्या मामले में सपा ने कार्रवाई की मांग की
परिवहन विभाग द्वारा बीती 6 मार्च को ई रिक्शा पकड़े जाने से क्षुब्ध होकर शोभा सिंह का पुरवा नि०फूलचंद्र पुत्र रामनेवाज के आत्महत्या मामले में संबंधित के खिलाफ सपा ने कार्यवाही की मांग की है।सपा विधायक ने सोमवार की दोपहर 12 बजे कलेक्ट्रेट पहुंचकर DM को ज्ञापन सौंपा है।और पीड़ित की तहरीर पर संबंधित पर मुकदमा व पीड़ित को आर्थिक सहायता दिए जाने की मांग की है।