15 जनवरी2026 को भारत विकास परिषद के द्वारा जरूरतमंद परिवार की कन्याओं की विवाह के लिए सरल सामूहिक विवाह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम को लेकर आज गुरुवार शाम 4बजे एसडीएम कार्यालय से एसडीएम सुरेश राव ने प्रचाररथ को रवाना किया। भारत विकास परिषद के अध्यक्ष ने बताया कि 15 जनवरी को विशाल रक्तदान शिविर, आयुर्वेद काढा वितरण और पौधा वितरण भी किया जायेगा।