ग्राम बरोदिया रायन निवासी ग्रामीणों ने जानकारी देते हुए बताया कि उनके गांव के साथ-साथ आसपास के लगभग एक दर्जन गांवों में नील गायों की झुंड लगातार खेतों में खड़ी हुई रबी की फसलों को भारी नुकसान पहुंचा रहे हैं।जिसके चलते किसान परेशान है। उन्होंने जिम्मेदारों से मामले को संज्ञान लेते हुए उक्त नीलगायों को पड़कर जंगली क्षेत्र मे छोड़ने की मांग की है।