हनुमानगढ़: जोडकिया फाटक के पास शॉर्ट सर्किट से बाइक में लगी आग, दंपति और बच्चा बाल-बाल बचे
भीषण गर्मी के बीच जंक्शन क्षेत्र में गुरुवार को बड़ा हादसा टल गया। जोडकिया फाटक के पास फाटक खुलने का इंतजार कर रहे एक परिवार की मोटरसाइकिल में अचानक शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। हादसे के समय बाइक पर पति-पत्नी और उनका बेटा सवार थे। आग लगते ही परिवार ने तुरंत बाइक से उतरकर अपनी जान बचाई। देखते ही देखते आग ने पूरी मोटरसाइकिल को चपेट में ले लिया।