मोहम्मदगंज: मोहम्मदगंज में स्थित उत्तर कोयल बराज से नहर में 20 दिन देरी से छोड़ा गया पानी
खरीफ फसल की सिंचाई को लेकर लंबे इंतजार के बाद रविवार को मोहम्मदगंज स्थित उत्तर कोयल जलाशय बराज से दाईं मुख्य नहर के तीन गेट 10-10 सेंटीमीटर तक खोल दिए गए। इसके साथ ही नहर में फिलहाल 255 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। हालांकि सिंचाई विभाग के अनुसार यह मात्रा व्यापक सिंचाई की आवश्यकता की तुलना में अभी भी काफी कम है।