गोरखपुर में कॉलेज के लिए घर से निकली एक किशोरी लापता हो गई है। उसके भाई की शिकायत पर पुलिस ने एक युवक के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह घटना गोला थाना क्षेत्र की है। किशोरी के भाई ने गोला पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी 17 वर्षीय बहन मऊ जनपद के दोहरीघाट कस्बे में स्थित एक कॉलेज में बीएससी प्रथम वर्ष की छात्रा है।